सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ CM ने की मानव श्रृंखला की शुरुआत, बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 03:58 PM (IST)

पटनाः पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने सामाजिक कुरीतियों को जड़ से मिटाने के लिए रविवार को मानव श्रृंखला की शुरुआत की, जो 13660 किमी लंबी है। इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में शिक्षक भी बच्चों के साथ दिखे।

इस अभियान के द्वारा लोगों को दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी बुराईयों के खिलाफ जागरुक किया गया। इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि समाज में फैली समाजिक कुरीतियों के खिलाफ पहले से ही काननू हैं, लेकिन ये कुरीतियां रुकने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। इसी के चलते हम महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्‍टूबर से लगातार कैंपेन कर रहे हैं और यह कार्यक्रम आगे भी एेसे ही चलता रहेगा।

इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों समेत समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर इन कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई में साथ खड़े थे। पूरे कार्यक्रम की फोटोग्राफी अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों की मदद से की गई। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान से आरंभ हुई मानव श्रृंखला राज्य की सीमाओं तक अटूट रूप से गई। राजधानी समेत पूरे जिले में सभी प्रमुख स्थानों पर मेडिकल कैंप, पेयजल, ग्लूकोज आदि की व्यवस्था की गई थी। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News