मांगे राम गर्ग की पुण्यतिथि पर CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं - उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 02:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता मांगे राम गर्ग जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता श्रद्धेय मांगे राम गर्ग जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जनसंघ के समय से संगठन को सशक्त बनाने और जनसेवा के प्रति उनका आजीवन समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। दिल्ली के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 

PunjabKesari

आप को बता दें कि मांगे राम गर्ग जनसंघ के समय से संगठन को सुदृढ़ करने, जनसेवा को जीवन का ध्येय बनाने और समाजहित के प्रति उनके समर्पण ने असंख्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उसके बाद उन्हें भाजपा ने दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News