यमुना सफाई अभियान में उतरीं सीएम रेखा गुप्ता, लोगों से की बड़ी अपील

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2026 - 09:55 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने यमुना सफाई अभियान में शामिल होकर लोगों से नदी को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर यमुना नदी की सफाई में हिस्सा लिया।

PunjabKesari

सैकड़ों टन कूड़ा नदी से बाहर निकाला 
मुख्यमंत्री ने बताया कि सुबह 6 बजे से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है और अब तक सैकड़ों टन कूड़ा नदी से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने लोगों से धार्मिक सामग्री और कूड़ा यमुना में न डालने की अपील करते हुए कहा कि “घर की पूजन सामग्री यमुना में विसर्जित करके हम किसी भगवान को खुश नहीं कर सकते। अगर यमुना मां गंदी होंगी तो कोई भी भगवान प्रसन्न नहीं होंगे।”

यमुना को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक की
रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि हर नागरिक की है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रही है और लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

सीएम बोलीं- स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा और समय-समय पर लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही यमुना को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News