मुख्यमंत्री ने की राज्यपाल से मुलाकात, बताई कश्मीर की मौजूदा स्थिति

punjabkesari.in Wednesday, May 09, 2018 - 01:34 PM (IST)

श्रीनगर : मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राजभवन में राज्यपाल एन.एन वोहरा से मुलाकात की। डेढ़ घंटे लंबी बैठक के दौरान, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी अभियानों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मामलों, पत्थरबाजी की निरंतर घटनाएं, एक पर्यटक और अन्य की मौत पर चर्चा की। उन्होंने बढ़ते कट्टरपंथीकरण और शैक्षणिक क्षेत्र में इसके गंभीर प्रभाव पर भी चर्चा की।


राज्यपाल ने प्रधान मंत्री के लद्दाख, कश्मीर और जम्मू क्षेत्रों की आगामी यात्राओं से संबंधित कुछ मुद्दों के बारे में भी महबूबा मुफ्ती से बात की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News