CISF जवानों की ईमानदारी की चर्चा, 3 करोड़ रुपये के सोने के गहनों से भरा बैग लौटाया
punjabkesari.in Thursday, Aug 06, 2026 - 03:16 PM (IST)
मुंबई में आयोजित 'इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (IIJS) प्रीमियर 2026' के दौरान CISF के जवानों ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी की मिसाल पेश की। करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के गहनों से भरा एक लावारिस बैग सुरक्षित बरामद कर पूरी जांच के बाद उसके असली मालिक को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान CISF के जवानों को कार्यक्रम स्थल पर एक संदिग्ध लावारिस बैग मिला। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले बैग को सुरक्षित किया गया और उसकी एक्स-रे स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद CCTV फुटेज की मदद से बैग के मालिक की पहचान की गई।
मालिक को बैग लौटाया
सभी जरूरी जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैग उसके वास्तविक मालिक को लौटा दिया गया। बैग में रखे सोने के गहनों की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई गई है। अपने कीमती गहने सुरक्षित वापस मिलने पर मालिक ने CISF जवानों की ईमानदारी, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। CISF को प्रशंसा पत्र देकर जवानों के पेशेवर रवैये और जिम्मेदारी के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Integrity in Action: CISF Reunites Owner with ₹3 Crore Worth of Lost Jewels
— CISF (@CISFHQrs) August 6, 2026
At the ongoing India International Jewellery Show (IIJS) Premiere Mumbai, one of Asia’s most prominent and prestigious trade fairs in the gems and jewellery sector, Vigilant CISF personnel promptly… pic.twitter.com/E4Xr3rPRib
42वां संस्करण का आयोजन
बता दें कि 'इंडिया इंटरनेशनल ज्वैलरी शो (IIJS) प्रीमियर' का 42वां संस्करण 5 से 10 अगस्त 2026 तक मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (GJEPC) के अनुसार यह दुनिया के सबसे बड़े B2B ज्वैलरी ट्रेड शोज़ में से एक है। कार्यक्रम का आयोजन जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा और बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर, गोरेगांव में किया जा रहा है।
