एमपी में एक बार फिर शुरु हुआ चिपको आंदोलन, हरियाली बचाने पेड़ों से चिपकीं महिलाएं

punjabkesari.in Friday, Jun 14, 2024 - 11:28 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हरियाली बचाने के लिए एक बार फिर से चिपको आंदोलन चलाया जा रहा है। यहां मंत्री और विधायकों के बंगले बनाने के लिए करीब 29 हजार हरे भरे पेड़ों को काटा या शिफ्ट किया जाना है। इसे लेकर अनेक संगठनों विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में महिलाएं बीते दिन शिवाजी नगर और तुलसीनगर में लगे पेड़ों से महिलाएं चिपक रो पड़ी और भावुक हो गईं।

PunjabKesari

महिलाओं का कहना है कि इन पेड़ों को बुज़ुर्गों ने लगाया है और उन्हें अपने बच्चों की तरह पाला है। दूसरी ओर सबसे ज़्यादा हरियाली पेड़ काटे जाने वाले दो क्षेत्रों तुलसीनगर और शिवाजी नगर में है। सरकारी बंगले बनाने के लिए हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ाना गलत है।

जानकारी के लिए बता दें कि तुलसीनगर और शिवाजी नगर में तकरीबन 29 हज़ार पेड़ काटकर मंत्रियों और विधायकों के बंगले बनाने की सरकार की प्लानिंग है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News