सिक्किम में घुसे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने मानव चेन बनाकर रोका

punjabkesari.in Monday, Jul 30, 2018 - 03:36 PM (IST)

बीजिंगः भारत-चीन के बीच  डोकलाम को लेकर टकराव टले एक साल हो गया है लेकिन चीन अपनी घटिया पैंतरेबाजी से बाज नहीं आ रहा है । डोकलाम विवाद के करीब एक साल बाद चीनी सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र, सिक्किम में करीब 2 किलोमीटर अंदर तक घुस आए जिन्हें भारतीय सेना ने मानव चेन बनाकर  रोका है। 

PunjabKesariसुरक्षा सूत्रों के  के अनुसार  सभी चीनी सैनिकों को बाद में उनके सेंटर भेज दिया गया है। आरोप है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवानों ने सिक्किम के पश्चिमी जिले नाकू में कथित तौर पर चढ़ाई करने की कोशिश की। इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 50 चीनी सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र का उल्लंघन कर नाकू में घुस आए। चार घंटे तक वो वहीं खड़े और अपने क्षेत्र में जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने एक बैनर के जरिए उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश की ताकि वो अपने क्षेत्र में वापस लौट जाएं। दोनों तरफ से किसी तरह की गोलीबारी नहीं की गई।  जानकारी के मुताबिक चीनी और भारतीय सैनिकों का आमना-सामना दोनों पक्षों को भड़काने का काम कर सकता था, लेकिन भारत ने अपने विरोधियों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
PunjabKesariएक अधिकारी ने  बताया कि चार घंटे की जद्दोजहद के बाद भी चीनी सैनिक वापस अपने सीमा क्षेत्र में नहीं लौटे तो करीब 100 भारतीय जवानों ने मानव चेन बनाकर उन्हें रोका, उनकी किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों की बीच तीखी नोक-झोंक हुई। बैनर ड्रिल के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। इसके बाद पीएलए सैनिक वापस अपने क्षेत्र में लौट गए। बता दें कि दोनों देशों की 3,488 किलोमीटर लंबी  सीमा में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच इस तरह झड़प पहली बार नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद होता रहा है। PunjabKesariइससे पहले डोकलामा में दोनों देशों की सेना 10 सप्ताह तक आमने सामने थीं। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि दोनों देशों के सेनाओं के बीच यह विवाद कब हुआ। मगर मीडिया के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा विवाद की खबरों के बीच अमेरिका ने भी अपने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि चीन ने चुपचाप डोक्लम क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है और ना ही भूटान और ना ही भारत ने इसे खत्म करने की मांग की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News