भारत के खिलाफ चीन ने खेला ये नया दांव

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2017 - 12:55 PM (IST)

बीजिंगः सीमा विवाद पर भारत के खिलाफ चीन ने नया दांव खेला है। चीन ने नया नक्शा जारी किया है, जिसमें उसने गतिरोध वाली जमीन पर दावा किया है। अपने दावे को आगे बढ़ाते हुए चीन ने कहा है कि भारत ने उसकी जमीन में दखल दिया है। इसके अलावा चीन ने अब एक नक्शा जारी किया है, जिसमें गतिरोध वाले क्षेत्र को दिखाया गया है। साथ ही साथ चीन ने भारत-चीन-भूटान त्रिकोणीय जंक्शन पर भी दावा किया है। मानचित्र के अनुसार दावा किया गया है कि भारतीय सेना ने डोकाला पास पर सीमा पार की।

PunjabKesari
डॉकलाम पठार को भारत और भूटान भूटानी क्षेत्र के रूप में देखते हैं, लेकिन इस पर चीन द्वारा दावा किया जाता है। ये नक्शा शुक्रवार को जारी किया गया है।चीनी त्रिकोणीय जंक्शन को एक तीर द्वारा चिह्नित किया गया है, जो दावा करता है कि यह 1890 में ब्रिटिश-चीन संधि के अंतर्गत है। पिछले 4 दिनों से पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम से सटे चीन के बॉर्डर पर तनाव है।भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने है. चीन ने भारतीय सैनिकों पर बॉर्डर में घुसने और सड़क निर्माण का काम रोकने का आरोप लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News