भारत की नमामि गंगे परियोजना का मुरीद हुआ चीन, कहा- यह दुनिया के लिए अच्छा उदाहरण

punjabkesari.in Wednesday, Aug 28, 2019 - 11:39 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क : चीन ने भारत को आश्वस्त किया है कि वह तिब्बत और अन्य क्षेत्रों में बांधों से संबंधित इस तरह का कोई निर्माण-कार्य नहीं करेगा जिससे भारत में बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाएं आने की आशंका हो। इसके साथ ही चीन ने भारत की नमामि गंगे परियोजना की प्रशंसा की है। 

 

चीन में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी डा. वाई.यू. शिंगजुन ने चीन दौरे पर आए भारतीय पत्रकारों के एक समूह से ‘जल से संबंधित परियोजनाओं’ की सफलता में लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण बताते हुए जल बचाने और पारिस्थितिकी को संरक्षित करने के संदर्भ में भारत सरकार की ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत किए कार्य को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि हम प्रशंसा करते हैं कि भारत सरकार ने गंगा नदी के संरक्षण के लिए एक तंत्र बनाया और पूरे समाज को एकजुट किया। यह एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

 

शिंगजुन ने कहा कि हमारे भारतीय मित्र निशिंचत रहे, तिब्बत में जो भी हो रहा है वह सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए और लोगों की भलाई के लिए हो रहा है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि तिब्बत क्षेत्र में जल का उपयोग किसी अन्य उद्देश्य से नहीं बल्कि उन तिब्बती लोगों के जीवित रहने के लिए हो रहा है जो बहुत ही कठिनाई और बिना किसी विकास के अपना जीवन बिता रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News