चीन की भारत के खिलाफ नई साजिश, अब हिंद महासागर पर टिकाई नजर

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 05:52 PM (IST)

बीजिंगः चीन भारत समेत अपने पड़ोसी मुल्‍कों की जासूसी में लगा हुआ है। चीन पिछले दो वर्षों से भारत की नाक तले जासूसी करने में लगा है। दक्षिण चीन सागर पर कब्जे के बाद अब चीन की नजर हिंद महासागर पर टिकी है। इसका खुलासा इंडोनेशिया की नौसेना द्वारा हाल ही  में चीन के एक जासूसी जहाज को अपने देश की जलसीमा के पास पकड़ने के बाद हुआ। इससे पूर्व चीन का पानी के अंदर चलने वाला एक जासूसी ड्रोन विमान इंडोनेशिया की सीमा के पास पकड़ा गया था।

 

दरअसल चीन  भारत समेत अपने पड़ोसी मुल्‍कों की जासूसी में लगा हुआ है। चीन पिछले दो वर्षों से भारत की नाक के नीचे जासूसी करने में लिप्‍त है। खास बात यह है कि जासूसी करने के दौरान वह जहाज पर लगे निगरानी उपकरणों को बंद कर देता है ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। चीन का जासूसी ड्रोन इस काम को अंजाम देने में जुटा है। यही कारण है कि पिछले दो वर्षों के दौरान यह तीसरा मौका है जब चीनी ड्रोन हिंद महासागर का दरवाजा कहे जाने वाले इंडोनेशिया के पास पकड़ा गया है।

 

रक्षा वेबसाइट द ड्राइव के मुताबिक इस ड्रोन के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक चीन की किलर पनडुब्बियां पानी के अंदर डूबकर आसानी से हिंद महासागर तक का अपना रास्‍ता आसानी से तय कर सकती हैं।  चीन की सीमा से इतना दूर समुद्र के अंदर ड्रोन मिलने से यह प्रमाणित हो गया है कि चीन की सेना खुफ‍िया तरीके से दक्षिण चीन सागर से हिंद महासागर में प्रवेश के रास्‍ते की जांच कर रही है।

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News