वायुसेना उप प्रमुख बोले- राफेल एक बेहतरीन विमान, इसे उड़ाने को सेना तैयार

punjabkesari.in Wednesday, Sep 05, 2018 - 04:29 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राफेल से जुड़े 58,000 करोड़ रुपये के सौदे को लेकर विवाद के बीच वायुसेना ने कहा कि यह एक बेहतरीन विमान है जो भारत को अभूतपूर्व युद्धक क्षमता प्रदान करेगा। वायुसेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ) एयर मार्शल एस बी देव ने कहा कि राफेल सौदे की आलोचना करने वाले लोगों को निर्धारित मानदंडों और खरीद प्रक्रिया को समझना चाहिए। 

भारत को मिलेगी अभूतपूर्व युद्धक क्षमता 
देव ने कहा कि राफेल एक बेहतरीन विमान है...यह काफी सक्षम विमान है और हम इसे उड़ाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राफेल विवाद से जुड़े विवाद के बारे में उनसे एक कार्यक्रम से इतर सवाल किय गया था। एयर मार्शल ने कहा कि राफेल विमान से भारत को इस क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों पर अभूतपूर्व बढ़त प्राप्त होगी।

भारत ने फ्रांस के साथ किया समझौता
भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 58,000 करोड़ रुपये की लागत से सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ अंतर-सरकारी समझौता किया था। इन विमानों की आपूर्ति सितंबर 2019 से शुरू होने वाली है। कांग्रेस ने इस सौदे को लेकर कई सवाल उठाए हैं जिनमें विमान की कीमतें शामिल हैं। हालांकि सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News