दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव बनाए जा सकते हैं मुख्य सचिव

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 12:38 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव को राष्ट्रीय राजधानी का मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने की संभावना है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी देव की नियुक्ति का औपचारिक आदेश जल्द आने की संभावना है।

देव केंद्र प्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सलाहकार भी रहे हैं। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का हाल में केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग में तबादला कर दिया गया था। फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रकाश से कथित तौर पर हाथापाई हुई थी। प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News