CRPF जवानों ने कायम की मिसाल: 7 किमी पैदल चलकर बीमार महिला को पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2017 - 06:21 PM (IST)

छत्तीसगढ़ः सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश कर एक बीमार महिला और उसके बच्चे की मदद की। यह मामला छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा का है, जहां महिला को तेज बुखार होने के कारण  जवानों ने 7 किमी पैदल चलकर कंधे पर उठाकर महिला को अस्पताल पहुंचाया।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार जंगल में गश्त के दौरान सी.आर.पी.एफ. के जवानों ने देखा कि एक घर के बाहर 2 बच्चे बैठकर रो रहे थे। इतने में एक बड़ा बच्चा हाथ पकड़कर जवानों को घर के अंदर ले गया, जहां उन्होंने देखा कि बच्चों की मां मलेरिया से पीड़ित थी।

PunjabKesari

जब जवानों ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि उसका पति जंगल से लकड़ी लेने गया था। उस जगह पर कोई सड़क भी नहीं थी कि एंबुलेंस को बुलाया जा सके लेकिन जवान अपने कंधे पर महिला को उठाकर अस्पताल ले गए। वहीं जवानों द्वारा उठाए गए इस कदम की हर तरफ सराहना की जा रही है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News