कलयुगी मां! Boyfriend को घर बुलाकर नशे की हालत में बेटी का करवाया रेप, फिर गर्भवती होने के बाद...
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 03:42 PM (IST)
Chennai Mother Arrested Daughter Abuse : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ममता के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहां एक मां पर अपनी ही 20 साल की बेटी को नशे की हालत में अपने बॉयफ्रेंड के हवाले करने का संगीन आरोप लगा है। इस घिनौनी साजिश के कारण युवती गर्भवती हो गई जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।
विरोध किया तो रची गई साजिश
पुलिस जांच के अनुसार सालीग्रामम इलाके में रहने वाली इस महिला का पति एक सिक्योरिटी गार्ड है जो काम के सिलसिले में हफ्ते में सिर्फ एक बार घर आता था। इसी का फायदा उठाकर महिला ने दक्षिणामूर्ति (50) नाम के व्यक्ति से अवैध संबंध बना लिए। बेटी अपनी मां की इन हरकतों का लगातार विरोध कर रही थी जिससे नाराज होकर मां ने उसे रास्ते से हटाने और चुप कराने के लिए यह खौफनाक रास्ता चुना।
दो बार नशीली गोलियां देकर करवाया शोषण
पुलिस के मुताबिक हैवानियत की यह कहानी जनवरी में शुरू हुई। बेटी की तबीयत खराब होने का फायदा उठाकर मां ने उसे नींद की गोलियां दे दीं। जब वह बेहोश हो गई तो मां ने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाकर बेटी का यौन शोषण करवाया। मां ने दोबारा वही हरकत दोहराई। इस बार पीड़िता को होश आ गया और उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी मां ने उसे डराया-धमकाया और एक कमरे में कैद कर दिया।
यह भी पढ़ें: बाप रे बाप! सफाईकर्मियों का वेतन 2 लाख के पार, जानें कहां मिल रही है स्वीपर को इतनी Salary?
घर से भागकर बचाई जान, अस्पताल में हुआ खुलासा
करीब दो हफ्ते तक कैद में रहने के बाद 9 फरवरी को युवती किसी तरह घर से भागने में कामयाब रही। वह तिरुवन्नामलाई में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। जब युवती के पेट में तेज दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि वह 7 हफ्ते की गर्भवती है। पीड़िता की सहमति के बाद डॉक्टरों ने उसका गर्भपात (Medical Termination of Pregnancy) किया।
पुलिस की कार्रवाई और जीरो FIR
अस्पताल की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। मामला चेन्नई के वडापलानी इलाके का था इसलिए चेय्यार पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर केस ट्रांसफर कर दिया। पुलिस ने मां और उसके बॉयफ्रेंड दक्षिणामूर्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
