'मैंने छिपाया ताकि तुम उस महिला!' तलाकशुदा पड़ोसन से चलाया चक्कर, फिर शादी के 15 साल बाद पति ने खुद को...

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 02:55 PM (IST)

Marriage Crisis Story : क्या कोई इंसान 15 साल तक एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीने के बाद अचानक बदल सकता है? रेडिट (Reddit) पर एक महिला द्वारा साझा की गई आपबीती इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। महिला ने बताया कि कैसे उसके पति ने 'पॉलीअमोरी' (एक से अधिक लोगों से रिश्ता रखने की चाहत) का बहाना बनाकर न केवल शादी की मर्यादा तोड़ी बल्कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

15 साल का भरोसा और एक अजीब कबूलनामा

43 साल की महिला ने बताया कि उसकी शादी को 15 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे हैं। सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी 46 वर्षीय पति ने एक दिन चौंकाने वाला दावा किया। पति ने कहा कि वह 'पॉलीगामी' (Polygamy/Polyamory) में विश्वास रखता है और उसके लिए सिर्फ एक पत्नी (Monogamy) के साथ रहना मुश्किल है। पति ने तर्क दिया, "मैं उस उबलती केतली की तरह हूं जिसे भाप निकालने के लिए रास्ता चाहिए, वरना मैं फट जाऊंगा।"

लाड़ली बहनों का इंतजार कुछ ही घंटों में होगा खत्म! जल्द जारी होगी 33वीं किस्त, जानें कब तक आएगी आपके खाते में राशि

पड़ोसन के साथ पहले से तय थी डेट

हैरानी की बात तब सामने आई जब पत्नी ने पति की खुशी के लिए इस नए रिश्ते को समझने की कोशिश की। पति ने बिना देरी किए बताया कि उसने पहले से ही एक महिला को चुन लिया है। वह महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी तलाकशुदा पड़ोसन थी जो पति से 11 साल छोटी थी। दोनों बस स्टॉप पर मिलते थे और वहीं से उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।

बाउंड्रीज मानने से किया इनकार

जब पत्नी ने इस रिश्ते के लिए कुछ बुनियादी शर्तें और सीमाएं (Boundaries) तय करने की बात कही, तो पति ने साफ मना कर दिया। उसका कहना था कि उसे इस रिश्ते में पूरी आजादी चाहिए और वह किसी भी नियम में बंधकर नहीं रहेगा। पत्नी ने परिवार बचाने के लिए उस महिला से मुलाकात भी की लेकिन वहां उसे केवल अपमान और इग्नोरेंस मिला।

यह भी पढ़ें: 'देवर के Sperm से मां बनो...' शादी के साल बाद भी नहीं हुई संतान तो तीन बार करवाया IVF जो रहा असफल, फिर संबंध बनाने...

झूठ, फरेब और मोबाइल का राज

पत्नी को जब लगा कि उसकी शादी खतरे में है तो उसने पति को इस रिश्ते से पीछे हटने को कहा। पति ने वादा किया कि वह नंबर डिलीट कर देगा लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। एक दिन पत्नी ने जब पति का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि दोनों अभी भी संपर्क में थे। पति चालाकी से मैसेज डिलीट कर देता था। पकड़े जाने पर पति ने उल्टा पत्नी पर ही आरोप मढ़ दिया कि, "मैंने इसलिए छिपाया ताकि तुम उस महिला को नुकसान न पहुंचा दो।"

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा: यह पोली नहीं, धोखाधड़ी है

इस कहानी पर रेडिट यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। विशेषज्ञों और यूजर्स का मानना है कि यह असली 'पॉलीअमोरी' नहीं बल्कि "Poly-Bombing" है। लोगों ने इसे 'चीटिंग विद एक्सक्यूज' (बहाने के साथ धोखा) करार दिया। यूजर्स का कहना है कि पति केवल अपनी बेवफाई को एक भारी-भरकम शब्द के पीछे छिपाने की कोशिश कर रहा है और पत्नी को मानसिक रूप से मैनिपुलेट (Manipulate) कर रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News