भारतीय रेलवे की सबसे सस्ती टिकट सिर्फ ₹10 से शुरू, जानें किस ट्रेन में कितना लगता है न्यूनतम किराया

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2026 - 10:15 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय रेलवे से हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं। यात्रियों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए रेलवे अलग-अलग तरह की ट्रेनों और यात्रा श्रेणियों (क्लास) के हिसाब से किराया तय करता है। जहां प्रीमियम ट्रेनों का सफर महंगा हो सकता है, वहीं कुछ ट्रेनों में बहुत कम पैसे देकर भी यात्रा की जा सकती है। ऐसे में यदि आप जानना चाहते हैं कि रेलवे में सबसे सस्ती टिकट कितने रुपये की मिलती है, तो इसका जवाब बेहद दिलचस्प है।

मात्र 10 रुपये में जनरल टिकट

भारतीय रेलवे में कम दूरी की यात्रा के लिए जनरल क्लास (सेकेंड क्लास ऑर्डिनरी सर्विस) की टिकट सबसे किफायती और सस्ता विकल्प मानी जाती है। पैसेंजर ट्रेनों में कम दूरी के लिए जनरल टिकट का न्यूनतम किराया मात्र 10 रुपये से शुरू होता है। गौरतलब है कि साल 2015 से पहले रेलवे का न्यूनतम किराया 5 रुपये था, जिसे बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया था। इसके बाद यात्रा की दूरी बढ़ने के साथ-साथ टिकट की कीमत भी बढ़ती जाती है।

ट्रेन की श्रेणी और स्पीड के अनुसार तय होता है किराया

रेलवे का न्यूनतम किराया सिर्फ यात्रा की दूरी पर ही नहीं, बल्कि ट्रेन की कैटेगरी और उसकी स्पीड पर भी निर्भर करता है। अलग-अलग ट्रेनों में न्यूनतम किराया इस प्रकार है:

  • पैसेंजर ट्रेन: न्यूनतम किराया करीब 10 रुपये
  • एक्सप्रेस ट्रेन: न्यूनतम किराया करीब 30 रुपये
  • सुपरफास्ट ट्रेन: न्यूनतम किराया करीब 45 रुपये (सुपरफास्ट ट्रेनों में यात्रा करने पर इस किराए में अलग से अतिरिक्त चार्ज भी शामिल हो सकते हैं)

सामान्य नियम के अनुसार, टिकट का किराया ट्रेन की कैटेगरी के साथ-साथ यात्रा की दूरी पर भी निर्भर करता है; यानी दूरी जितनी अधिक होगी, सामान्य तौर पर किराया भी उतना ही बढ़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News