बंगाल चुनाव से पहले बवाल! अराबुल इस्लाम पर उपद्रवियों ने बोला जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे चकनाचूर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 03:10 PM (IST)

नेशनल डेस्क: बंगाल विधानसभा चुनाव में के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होगा, ऐसे में सभी पार्टियां जोर शोर से प्रचार में जुटी है। इसी बीच एक बवाल की खबर सामने आई है। जहां पर अज्ञात हमलावारों ने ऑल इंडिया सेक्युलर फ्रंट (AISF) के उम्मीदवार अराबुल इस्लाम जानलेवा हमला बोल दिया। हालांकि इस दौरान सुरक्षा बलों ने अराबुल इस्लाम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब ISF नेता अराबुल इस्लाम अपने काफिले के साथ जा रहे थे तब उपद्रवियों ने लाठी-डंडों और हथियारों से अराबुल की कार को निशाना बनाया, जिससे गाड़ी के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि  ISF जवानों ने अराबुल को घेरा बनाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस हमले के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। विरोध में उतरे ISF समर्थकों ने बसंती राजमार्ग (Basanti Highway) को पूरी तरह जाम कर दिया है, जिससे यातायात ठप है और प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं।

आरोप है कि यह हमला सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े बदमाशों ने किया है। हमला इतना सुनियोजित था कि अराबुल को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गाड़ी पर हुए प्रहार इतने जोरदार थे कि कार का ढांचा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

ये भी पढ़ें:- Bengal Assembly Elections: भाजपा-तृणमूल में 76 सीटों पर कड़ी टक्कर, SIR और महिला आरक्षण मुद्दों पर भाजपा TM आमने- सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अब अंतिम चरण में हैं। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप और प्रत्यारोप लगा रही है, लेकिन बंगाल कुछ ऐसी सीटें हैं जहां पर BJP-TMC में कड़ी टक्कर हो सकती है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो उत्तर दिनाजपुर, अलीपुरद्वार, साउथ दिनाजपुर, दार्जिलिंग, मुर्शिदाबाद, मालदा, न्यू जलपाईगुड़ी सहित कई सीटें हैं। जहां पर दोनो पार्टियां में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News