बंगाल चुनाव के बीच अखिलेश यादव ने EC पर कसा तंज, पोस्ट कर लिखा- इन्हें हटाने से सब ठीक हो जाएगा

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 06:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से संबंधित निर्वाचन आयोग के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि आयोग को हटा दें, फिर सब अपने आप ठीक हो जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आयोग द्वारा किये गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ''बस, ईसीआई (निर्वाचन आयोग) को हटा दीजिये, बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा।''

<

>

यादव ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में ''नैतिक रूप से भ्रष्ट संस्था'' हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। सपा प्रमुख की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के बीच आई है। इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''निर्वाचन आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक...पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।'' पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में होना है, जिसके तहत 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News