महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल बोले - हमारी पार्टी के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 06:05 PM (IST)

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी के बिना सरकार बनाना मुश्किल है। भाजपा की आज बैठक के बाद पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट में से भाजपा को 105 सीटें मिली हैं तथा हमारे साथ अन्य 14 विधायक सहयोग कर रहे हैं, जिससे हमारी संख्या 119 हो गयी है, इसलिए जिस पार्टी के पास 119 विधायक हों, उसके बगैर सरकार बनाना संभव नहीं है।
PunjabKesari
पाटिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के नेतृत्व में आज बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल को बहुत अधिक नुकसान हुआ है, इसलिए सभी विधायकों से अपने अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की मदद करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि फसल का बीमा कराया गया था, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा राशि मिलनी चाहिए और इसके लिए भाजपा के सभी विधायक और कार्यकर्ता किसानों की मदद करें। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के संगठन को बूथ स्तर पर पहले से अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

पाटिल ने कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में 59 में से 55 सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर थी। राफेल विमान के संबंध में उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को गुमराह किया था। उच्चतम न्यायालय मेंगांधी इस संबंध में खेद व्यक्त कर चुके हैं लेकिन उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए यदि उन्होंने जनता से माफी नहीं मांगी तो भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी और भाजपा का ही मुख्यमंत्री भी होगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News