राहुल से मिले चंद्रबाबू नायडू, चुनावी नतीजों से पहले बिखरे कुनबे को एकजुट करने की कवायद

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 10:28 AM (IST)

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने चुनाव के बाद के समीकरणों पर चर्चा की। इसके अलावा दोनों नेताओं में चुनाव के आखिरी चरण के बाद 21 मई को विपक्षी पार्टियों की बैठक करने को लेकर भी चर्चा हुई है। सूत्रों का कहना है कि नायडू और राहुल गांधी की यह मुलाकात उस समय हुई जब कुछ घंटों बाद ही नायडू ममता बनर्जी के समर्थन में पश्चिम बंगाल में एक रैली में पहुंचने वाले थे। सूत्रों का कहना है कि इस दौरान चंद्रबाबू नायडू और राहुल गांधी के बीच वी.वी.पैट, 5 चरणों के वोट प्रतिशत और आंध्र प्रदेश के चुनाव के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।


सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के बीच चुनाव के बाद के समीकरणों पर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात को विपक्षी कुनबे को एकजुट करने की कवायद माना जा रहा है। इसके अलावा 21 मई को इस पर विस्तार से चर्चा के लिए बैठक भी बुलाई जा सकती है। उधर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगू देशम पार्टी (टी.डी.पी.) के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री की रेस से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News