चंद्रबाबू नायडू का दावा, 2019 के आम चुनाव में एक अलग विकल्प चुनेगी जनता

punjabkesari.in Thursday, Oct 04, 2018 - 10:32 PM (IST)

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू गुरुवार को दावा कि मोदी सरकार से आम लोग निराश हैं और वर्ष 2019 के आम चुनाव में एक वैकल्पिक शक्ति उभरकर सामने आएगी। नायडू ने कहा कि जनता केंद्र की मौजूदा सरकार से पूरी तरह से निराश है और अगले आम चुनाव में वह एक विकल्प चुनेगी।

राफेल सौदे के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि वह देश की जनता के समक्ष सच्चाई को रखे। लेकिन वह ऐसा नहीं रही है। उन्होंने आगामी आम चुनाव में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की भूमिका को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, हम महत्वपूर्ण होंगे, हमें देश के लोगों के हित में काम करना होगा। देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों की बढ़ोतरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत या कालेधन को लेकर चिंतित नहीं है।

जीएसटी पर उठाए सवाल
नायडू ने कहा, लोगों को बैंकों पर भरोसा नहीं है, धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने देश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने दो साल पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार द्वारा की गई नोटबंदी का हवाला देते हुए कहा कि देश की जनता का मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को सही तरीके लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा, क्या पिछले साढ़े चार सालों में आम लोगों को कोई फायदा हुआ है। उन्होंने भाजपा नीत राजग सरकार पर आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2014 के प्रावधानों को लागू नहीं करने को लेकर भी निशाना साधा।

नायडू ने आंध्र प्रदेश के विशेष राज्य के दर्जा के मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, केंद्र ने हमारे साथ धोखा किया। चार साल बाद भी हमें विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया है। डॉ. मनमोहन सिंह जब सत्ता में थे, तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन मौजूदा सरकार क्यों नहीं दे रही है और इस वादे को क्यों पूरा नहीं कर रही है? उन्होंने केंद्र सरकार पर आमरावती को आंध्र प्रदेश की नई राजधानी बनाने में सहयोग नहीं करने का भी आरोप लगाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News