नायडू का PM पर पलटवार, कहा- आंध्र के विकास से जलते हैं मोदी

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 05:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें हताशा के कारण निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सभी क्षेत्रों में आगे है और उसने सैकड़ों पुरस्कार हासिल किए हैं। इसलिए प्रधानमंत्री जलते हैं और प्रतिशोधात्मक रवैया अख्तियार कर रहे हैं। 

पीएम ने त्याग दी शालीनता
मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेलीकॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मोदी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री आंध्र प्रदेश के विकास से ‘जलते’ हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने शालीनता त्याग दी है और मेरे परिवार के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। यह अपेक्षित था क्योंकि मोदी ने (राज्य के लिए) कुछ नहीं किया। 

पीएम ने नायडू पर लगाया था आरोप 
बता दें कि पीएम ने नायडू पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सन राइज (बेटे को बढ़ाने) के लिए राज्य को सनसेट (सूर्यास्त) की ओर ढकेल दिया। उन्होंने कहा था कि नायडू ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए कांग्रेस के आगे सर झुका कर अपने ससुर और तेदेपा के संस्थापक एन टी रामा राव की पीठ में एक बार नहीं बल्कि दो बार छुरा घोंपा है। मोदी ने पांच लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में कहा था कि आंध्र प्रदेश में जो सत्ता में हैं, वो अपनी सत्ता बचाने के लिए इतने बेचैन हैं कि उन्होंने तेलुगु हितों से विश्वासघात किया और दूसरी बार एनटीआर (एनटी रामा राव) को धोखा दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News