‘चक्का जाम’ काे राहुल गांधी का पूर्ण समर्थन, बोले-देशहित में किसानों का सत्याग्रह

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 12:49 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों की ओर से आहूत ‘चक्का जाम’ का समर्थन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्नदाताओं का सत्याग्रह देश हित में है और तीनों कृषि कानून राष्ट्र के लिए घातक हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है - ये तीन क़ानून सिर्फ किसान-मजदूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!’’

PunjabKesari

प्रियंका गांधी बोलीं- क्यों डराते हो डर की दीवार से?
इससे पहले भी राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश और घर, दोनों का बजट बिगाड़ दिया है।  वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक  ट्वीट कर सरकार से सवाल किया, "क्यों डराते हो डर की दीवार से?" प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में एक फोटो भी शेयर की है जिसमें दिल्ली की सीमा पर बैरिकेडिंग दिखाई गई है।

PunjabKesari
किसान संगठनों का आज चक्का जाम
उल्लेखनीय है कि किसान संगठनों ने शनिवार को ‘चक्का जाम’ का आह्वान किया है। किसान नेताओं ने सोमवार को कहा था कि वे छह फरवरी की दोपहर 12 बजे से अपराह्र तीन बजे तक सड़कों को अवरुद्ध करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शुक्रवार को कहा था कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में शनिवार को चक्का जाम के दौरान मार्गों को बंद नहीं किया जाएगा। किसान देश के अन्य हिस्सों में शांतिपूर्ण तरीके से तीन घंटे के लिए राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को बाधित करेंगे। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद, दिल्ली पुलिस ने शहर और इसी सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी करने और सतर्कता बढ़ाने समेत अतिरिक्त कदम उठाए हैं। लाल किले एवं आईटीओ समेत राष्ट्रीय राजधानी के अहम स्थानों पर बलों को तैनात किया गया है। 

PunjabKesari
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News