''हर राज्य में बढ़ेंगी 50% सीटें'', परिसीमन बिल को चंद्रबाबू नायडू का समर्थन; बोले- PM मोदी का फैसला ऐतिहासिक

punjabkesari.in Friday, Nov 27, 2026 - 10:36 PM (IST)

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद सत्र में परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) लाने को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान जारी है। इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस विधेयक का खुलकर समर्थन करने का ऐलान किया है। शुक्रवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नायडू ने परिसीमन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले को 'ऐतिहासिक' बताया।

लोकसभा और विधानसभा में 50 फीसदी तक बढ़ेंगी सीटें 
सीएम नायडू ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पिछले करीब तीन दशकों से लंबित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए परिसीमन विधेयक के आने के बाद अब हर राज्य में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा की सीटों में भी 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो जाएगी।

नायडू ने कहा कि दक्षिण भारत ने शुरुआत से ही परिवार नियोजन पर काम किया था। उन्होंने अपनी पुरानी बात दोहराते हुए कहा कि अगर हम गरीबी हटाएंगे, तो जनसंख्या पर नियंत्रण पा सकेंगे। ऐसे में एनडीए सरकार की ओर से सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के फैसले का उन्होंने स्वागत किया।

आबादी और सांसदों का दिया आंकड़ा: 1971 से 2001 का हवाला 
नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि तब जब परिसीमन हुआ था, उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारत के साथ कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने आबादी और प्रतिनिधित्व का आंकड़ा देते हुए बताया:

  • 1971 का दौर: देश की आबादी 54 करोड़ थी और लोकसभा में 542 सीटें थीं (यानी 10 लाख आबादी पर एक सांसद था)।
  • 2001 की स्थिति: आबादी बढ़ी, लेकिन सीटों की संख्या में केवल एक सीट का इजाफा हुआ (19 लाख आबादी पर एक सांसद)।
  • वर्तमान स्थिति: आज भारत की आबादी 147 करोड़ है और औसतन 27 लाख की आबादी पर एक सांसद है।

नायडू ने विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले 30 सालों से सभी दल एकराय बनाने की कोशिश कर रहे हैं और महिलाओं को आरक्षण देने के लिए यह बिल्कुल सही समय है।

विपक्ष में हलचल: NCP (पवार) का समर्थन, DMK और शिवसेना (यूबीटी) का रुख

परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी खेमे में भी बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है:

  • एनसीपी (शरद पवार) का समर्थन: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने परिसीमन बिल का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। हालांकि, संसद सत्र को लेकर शनिवार को बुलाई गई 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की विशेष रणनीति बैठक में NCP (SP) हिस्सा नहीं लेगी।
  • डीएमके (DMK) की बैठक और शर्तें: तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी DMK ने शनिवार सुबह बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, समर्थन के लिए डीएमके के सामने दो शर्तें रखी गई हैं। इसके साथ ही डीएमके ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे दक्षिण विरोधी पार्टी करार दिया है।
  • शिवसेना (उद्धव गुट): शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने कहा है कि वे परिसीमन बिल का मसौदा देखने के बाद ही इस पर कोई अंतिम फैसला लेंगे।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News