कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम उल्लंघन

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 02:40 PM (IST)

श्रीनगर : पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माचिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार रात संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने माचिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। भारतीय सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया और दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होती रही। गोलीबारी में भारतीय सीमा में जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। पाकिस्तान की ओर कितना नुकसान हुआ है, इसकी अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है।

 सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों की भारतीय सीमा में घुसपैठ में मदद के लिए गोलीबारी करती है। सर्दियों में हिमपात के कारण घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाते हैं इसलिए आतंकवादी हिमपात से पहले ही इस ओर घुसने की फिराक में रहते हैं। बताया जाता है कि फिलहाल लगभग 200 आतंकवादी घुसपैठ के मौके की तलाश में सीमा पार इंतजार कर रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News