पुंछ में पाकिस्तान ने फिर शुरू की गोलीबारी, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Monday, Jul 29, 2019 - 03:15 PM (IST)

पुंछ : पाकिस्तान ने सोमवार को फिर से पुंछ में सीमा को निशाना बनाया। सुबह से सीमा पार से शाहपुर सेक्टर में भारी गोलीबारी की जा रही है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार दोपहर को करीब पौने एक बजे के करीब पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग शुरू की गई जो रूक-रूक कर जारी है।जानकारी के अनुसार भारतीय सैनिक भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।


 गौरतलब है कि रविवार को भी कई क्षेत्रों में किये गए संघर्ष विराम उल्लंघन में शाहपुर सेक्टर में 12 दिन के नवजात सहित 3 लोग घायल हो गए थे। नवजात ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वहीं साबजियां सेक्टर में एक विधवा महिला का घर गोलाबारी की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया था।  शाहपुर सेक्टर में एक मोर्टार शेल एक घर में आ गिरा जिसकी चपेट में आकर फातिमा जान पत्नी मोहद कासिम घायल हो गयीं थीं।  दूसरे घायल के पहचान आरिफ पुत्र सईद खान के तौर पर हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News