पाकिस्तान ने नौशहरा में की गोलीबारी, जवान शहीद

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2019 - 12:51 PM (IST)

जम्मू :  पाकिस्तान ने शुक्रवार को चौथे दिन भी गोलीबारी जारी रखते हुये नौशहरा सेक्टर को निशाना बनाया। कलसियां क्षेत्र में पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। इंडियन आर्मी के जवान भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार सीमा पार से अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है। फायरिंग से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

PunjabKesari
मंगलवार को पाकिस्तान ने कृष्णा घाटी में गोलीबारी की थी जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया था। फायरिंग में दो अधिकारी भी दो जवान भी घायल हो गये थे। उसके बाद बुधवार और वीरवार को भी गोलीबारी की गई।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News