नापाक पाक ने माच्छिल सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सैनिक शहीद

punjabkesari.in Saturday, Jul 27, 2019 - 01:42 PM (IST)

श्रीनगर :  कुपवाड़ा के माच्छिल सेक्टर में पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर गोलीबारी की। फायरिंग में सेना का एक जवान शहीद हो गया। अधिकारिक जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पाकिस्तान ने एलओसी पर जमकर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

PunjabKesari


अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी देश के सैनिकों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की जिसमें एक जवान शहीद हो गया। उन्होंने कहा कि जवान गंभीर तौर पर घायल हो गया था और उसे निकट के अस्पताल में भर्ती किया गया पर अपने घावों का ताव न सहते हुये उसने दम तोड़ दिया। शहीद की पहचान 57 आरआर के लांस नायक रजिन्द्र सिंह के तौर पर हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News