पुंछ के शाहपुर में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन

punjabkesari.in Monday, Aug 28, 2017 - 03:12 PM (IST)

पुंछ: पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ के शाहपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने एलओसी से सटी बसितयों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है। रविवार रात भी पाकिस्तान द्वारा सीमा पर इस सेक्टर में गोलीबारी की गइ्र थी। गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए थे। पाकिस्तान द्वारा मोर्टार दागे गए थे।


इससे पहले भी पाकिस्तान ने शनिवार और शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। वहीं इस बात की जानकारी है कि शनिवार को भारतीय जवानों की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन रेंजर्स ढेर हो गए थे। शुक्रवार को पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीमा पर बीएसएफ के जवान को स्नाइपर से गोली मारी दी थी। जवान की हालत फिलहाल स्थिर है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News