CEO, CTO, CFO, COO: जानिए कंपनी में कौन क्या करता है और किसकी क्या जिम्मेदारी होती है?

punjabkesari.in Wednesday, Sep 24, 2025 - 03:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कंपनी में कई महत्वपूर्ण पद होते हैं जैसे CEO, CTO, CFO और COO। ये पद कंपनी के सुचारू संचालन और सफलता के लिए बेहद जरूरी होते हैं। इन सभी का योगदान मिलकर कंपनी की सफलता सुनिश्चित करता है। आइए जानते हैं इनकी जिम्मेदारियों के बारे में।

CEO (Chief Executive Officer)

CEO कंपनी का सबसे ऊंचा अधिकारी होता है। यह कंपनी का नेतृत्व करता है, रणनीति बनाता है और संचालन की निगरानी करता है। CEO ही कंपनी के मालिक या बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को सभी कार्यों की रिपोर्ट करता है।

CTO (Chief Technology Officer)

CTO कंपनी के टेक्नोलॉजी और IT विभाग का प्रमुख होता है। यह कंपनी के सभी तकनीकी पहलुओं और डेटा की सुरक्षा का ध्यान रखता है। इसके अलावा, CTO कंपनी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के तकनीकी विकास और सुधार की जिम्मेदारी भी निभाता है।

CFO (Chief Financial Officer)

CFO कंपनी का वित्तीय प्रमुख होता है। यह कंपनी के फाइनेंस, जोखिम प्रबंधन और वित्तीय रिपोर्टिंग का ध्यान रखता है। CFO यह सुनिश्चित करता है कि कंपनी के पैसे का सही तरीके से प्रबंधन हो और सभी वित्तीय निर्णय सुरक्षित और रणनीतिक हों।

COO (Chief Operating Officer)

COO का मतलब है मुख्य संचालन अधिकारी। यह कंपनी के रोज़मर्रा के कामकाज और सभी विभागों की सही संचालन प्रक्रिया को सुनिश्चित करता है। COO कर्मचारियों की मदद करता है और यह देखता है कि सभी काम समय पर और सही तरीके से पूरे हों।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: नवरात्रि के तीसरे दिन सोने के दामों में आई गिरावट, जानें आपको शहर में क्या है रेट?

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News