जम्मू-कश्मीर: पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद

punjabkesari.in Thursday, Dec 06, 2018 - 05:39 PM (IST)

बारामूला : पाकिस्तान अपनी नापाक हरकत से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने उड़ी के बाद कुपवाड़ा में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भी फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस घटना में एक जवान शहीद हो गया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सूत्रों के अनुसार पाक सैनिकों ने माच्छिल सेक्टर में भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। भारतीय सैनिक भी सीमा पार से हो रही गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। बता दें कि सीमा पार से बुधवार को हुई गोलीबारी में भी दो जवान घायल हो गये थे, जिनकी पहचान आठ राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही दुपो वेशुनाथ और नायक एम वलीम के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार  पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों को घुसपैठ में मदद के लिए नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी करती है। कुछ समय बाद घाटी में भारी बर्फबारी के कारण घुसपैठ के रास्ते बंद हो जाएंगे और पाकिस्तानी सेना इससे पहले आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसने में मदद करना चाहती है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 प्रशिक्षित आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में सीमा पार इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News