नापाक पाक ने LOC में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 10:06 PM (IST)

जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी नापाक हरकतों का सबूत दिया है। रमजान के मुबारक महीने में भी उसने संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखते हुए सीमा पर गोलीबारी की है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों ने कृष्णा घाटी में जोरदार गोलीबारी की है। पाकिस्तानी रेंजरों ने छोटे हथियारों सहित आटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की है और मोर्टार के गोले भी दागे हैं। फिलहाल सीमा के इस तरफ किसी तरह के नुकसान की नुकसान की कोई खबर नहीं है। भारतीय जवानों ने भी पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
वहीं इस बात की जानकारी भी मिली है कि पाकिस्तान द्वारा एलओसी पर बलनोई और मनकोट सेक्टर में भी गोलीबारी की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News