कर्फ्यू प्रतिबंधों के उल्लंघन के लिए तीन दुकानदारों पर मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, May 18, 2021 - 07:22 PM (IST)


साम्बा : कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर जिले में लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का कड़ाई से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने आज कर्फ्यू के आदेशों के उल्लंघन के लिए साम्बा थाने के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में तीन दुकानदारों के खिलाफ ममाला दर्ज किया। पुलिस टीम ने विशिष्ट सूचना पर जिले में कर्फ्यू प्रतिबंधों के उल्लंघन के आरोप में तीन दुकान मालिकों  पर  धारा 188 आईपीसी/51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


पुलिस ने साम्बा में भार्गव डिग्री कॉलेज के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाने वाले पंकज कुमार उर्फ लाडी पुत्र कस्तूरी लाल निवासी लाला चक तहसील राजपुरा, साम्बा के साथ ही तरसेम लाल उर्फ पप्पू पुत्र कृष्ण चंद निवासी परेल, साम्बा जोकि गांव परेल में एक किरायना स्टोर चलाता है के खिलाफ 188 आईपीसी, 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा ग्लोदू मंदिर, साम्बा के पास पोल्ट्री फार्म चलाने वाले वरिन्दर सिंह सम्ब्याल पुत्र रशपाल सिंह सम्बयाल निवासी केहली मंडी, साम्बा के खिलाफ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से जिला प्रशासन के साथ सहयोग करने, कोविड-19 उचित व्यवहार का पालन करने और जिले में लगाए गए कर्फ्यू प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Recommended News

Related News