EC को धृतराष्ट्र कहना केजरीवाल को पड़ा महंगा, केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 03:21 PM (IST)

नई दिल्ली: भाजपा ने चुनाव आयोग, दिल्ली राज्य चुनाव आयुक्त और संसद मार्ग थाने में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा की लीगल कमेटी ने चुनाव आयोग में सीएम केजरीवाल के उस बयान की शिकायत की है जिसमें उन्होंने चुनाव आयोग को धृतराष्ट्र और भाजपा को दुर्योधन कहा था। दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की ओर से बिजली-पानी के दामों को लेकर भाजपा पर भ्रामक आरोप लगाये जाने पर भाजपा ने आपत्ति जताई गई है, दोनों नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार लोगों को धमकियां दे रही है।

आप ने भाजपा के खिलाफ लगवाए थे होर्डिंग 
दरअसल आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कई जगहों पर होर्डिंग लगाई हैं जिसमें ये कहा गया है कि अगर एमसीडी चुनाव में भाजपा जीतती है तो पानी और बिजली के दाम बढ़ाएगी जिसको लेकर भाजपा ने गंभीर आपत्ति जाहिर की है। मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से पूछा कि जब बिजली और पानी दिल्ली सरकार के अधीन है तो फिर एमसीडी के चुनाव में इसका इस्तेमाल क्यों किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News