कर्नाटक में निर्माणाधीन पुल से टकराई कार, चार लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Nov 08, 2026 - 10:46 AM (IST)

यादगीर (कर्नाटक) : कर्नाटक के यादगीर जिले में शाहपुर तालुक के इब्राहिमपुर के निकट सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर एक कार के निर्माणाधीन पुल से टकरा जाने के कारण उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग शनिवार को महाराष्ट्र के तुलजापुर स्थित भवानी देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। उसने बताया कि चालक ने कार पर से संभवत: नियंत्रण खो दिया, जिससे वह निर्माणाधीन पुल के ढांचे से टकरा गई। पुलिस ने बताया किक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटे बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गुरुराज सुरेश चव्हाण (29), रेड्डी बागला राठौड़ (33), गोविंदा सीत्या चव्हाण (28) और कुमार रामू राठौड़ (26) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, शाहपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News