Cancer Prevention : इन कारणों से हो सकते हैं कैंसर का शिकार, एक्सपर्ट ने बताई बड़ी वजह

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 05:57 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पिछले कुछ सालों से दुनियाभर में कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। बुजुर्गो, नौजवानों के बाद अब कम उम्र के लोगों में भी कैंसर की बीमारी पाई जा रही है। पुरुषों में लंग्स और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले बढ़ रहे है। कैंसर की बीमारी को जिम्मेदार कोई औऱ नहीं हम खुद ही है, क्योंकि हमारे खान-पान से लेकर रोजाना की आदतें शामिल है। डॉक्टरों के अनुसार जेनेटिक मामलों को छोड़कर बाकी हर तरह के कैंसर से आसानी से बचाव किया जा सकता है।

कैंसर हीलर सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ तरंग कृष्णा का कहना है कि हमारी खुद की रोजाना की आदतें कैंसर का खतरा बढ़ा देती हैं। तंबाकू और धूम्रपान कैंसर के सबसे बड़े कारणों में से एक माना जाता हैं। केवल धूम्रपान करने वाला ही नहीं, बल्कि उसके आसपास रहने वाले लोग भी पैसिव स्मोकिंग के कारण खतरे में रहते हैं। मुंह, फेफड़ों और गले के कैंसर का सीधा संबंध तंबाकू से देखा गया है।

डॉ तरंग कहते हैं कि आज के समय में लोगों को खानपान काफी बिगड़ गया है। खानपान का खराब होना कैंसर का एक बड़ा कारण है, लोग अब प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड खा रहे हैं। इन फूड में ज्यादा मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स, केमिकल्स और चीनी होती है. जो शरीर की सेहत को बिगाड़ देती है। इसके अलावा बार-बार तला हुआ और जला हुआ भोजन भी नुकसानदायक हो सकता है। अब लोगों में ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन बढ़ गया है। इस तरह का खाना गर्म प्लास्टिक में रखा होता है। इसमें मौजूद हानिकारक केमिकल खाने के दौरान शरीर में जाते हैं जो कैंसर का कारण बनते हैं। 

इन चीजों को न करें नजरअंदाज

  • रोजाना नींद पूरी करके उठें।
  • अपना वजन कंट्रोल में रखें।
  • अपनी डाइट में हेल्थी चीजें शामिल करें।
  • शरीर में थकान रहने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News