कनाडा में भारतीय प्रवासियों ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 02:47 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  कनाडा में  किसान आंदोलन के समर्थन में  और भारत सरकार के खिलाफ उठ रही  आवाज के बीच दोनों देशों के संबंधों में मजबूती के लिए भारतीय प्रवासियों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। यै रैली सरे के स्ट्रोबैरी हिल से वैंकूवर में भारतीय वाणिज्य दूतावास तक निकाली गई। रैली के दौरान 

PunjabKesari

प्रवासी भारतीयों का कहना है  कि किसान आंदोलन पर चल रही तल्ख बयानबाजी के कारण दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा है।  उन्होंने कहा कि भारत की आन-बान-शान तिरंगे को लेकर  ये रैली निकालने का मकसद एकजुटता का संदेश देना है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कनाडा से बेशक खालिस्तान आंदोलन को समर्थन के दावे किए जा रहे हों लेकिन  भारत को दुनिया की कोई ताकत विभाजन की ओर नहीं ले जा सकती।  बता दें कि किसान आंदोलन पर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणियों के बाद भारत ने तीखी  प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ गई थी।  

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News