संदेशखालि प्रदर्शन : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भाजपा नेता विकास सिंह को दी जमानत

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2024 - 07:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखालि में कथित हिंसक प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार भाजपा नेता विकास सिंह को बुधवार को जमानत दे दी। सिंह ने अपने विरूद्ध कार्यवाही को खारिज करने की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था।

न्यायमूर्ति कौशिक चंद ने सिंह को जमानत दी। सिंह के वकील राजदीप मजूमदार ने यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखालि में तृणमूल कांग्रेस के कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा यौन उत्पीड़न किये जाने और जमीन पर कब्जा करने के आरोप को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Recommended News

Related News