BSNL का ₹1300 करोड़ घाटा, लेकिन डायरेक्टर के नहाने से लेकर तेल, कंघी का इंतजाम सरकारी खर्च पर... खातिरदारी में 50 अधिकारियों की लगी ड्यूटी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 04:49 PM (IST)
Vivek Banzal VVIP Treatment: सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL, जो खुद हजारों करोड़ के घाटे से जूझ रही है और सरकारी मदद के सहारे सांसें ले रही है, उसके एक आला अधिकारी के 'नवाबों' वाले शौक ने पूरे विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। कंपनी के डायरेक्टर विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, बंजल अपने परिवार के साथ गंगा स्नान और निजी यात्रा के लिए प्रयागराज जाने वाले थे, लेकिन उनके स्वागत के लिए जो 'शाही इंतजाम' किए गए, उसने मुगलकाल के दरबारी शिष्टाचार की याद दिला दी।
हैरानी की बात यह है कि एक निजी यात्रा के लिए विभाग की ओर से बाकायदा एक लिखित प्रोटोकॉल जारी किया गया था। इस सरकारी आदेश में साहब और उनके परिवार के नहाने के साबुन, तेल, कंघी, तौलिए और यहां तक कि अंडरवियर तक का इंतजाम सरकारी खर्च पर करने के निर्देश दिए गए थे। उनके खाने-पीने में कौन से चिप्स और पापड़ होंगे, इसका भी मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम तय था। साहब की सेवा में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए DGM स्तर से आदेश जारी कर 50 कर्मचारियों की एक 'फौज' तैनात कर दी गई थी। आपको जानकर हैरानी होगी की कंपनी पिछले तिमाही में 1300 करोड़ रुपये से अधिक घाटे से जूझ रही है।
This is the program schedule of #SarkariBabu #PSUBabu Director of #BSNL. We need to fix this..why five star hotels for Director..? Why all these employees were put. Hoping that respective authorities will answer these questions. #SarkariDamadCulture pic.twitter.com/exC3Y1omL7
— Dr. Manoj Pochat (@Manojpochat) February 24, 2026
1987 बैच के अनुभवी ITS ऑफिसर और भारत फाइबर की जिम्मेदारी संभालने वाले विवेक बंजल का यह VVIP कल्चर तब सामने आया, जब यह शर्मनाक सर्कुलर सोशल मीडिया पर लीक हो गया। जैसे ही यह खबर वायरल हुई, जनता के बीच सरकारी पैसे की इस बर्बादी को लेकर भारी आक्रोश फैल गया। चौतरफा घिरने और विभाग की फजीहत होने के बाद डायरेक्टर को न केवल अपना दौरा रद्द करना पड़ा, बल्कि अब उन पर सरकारी गाज भी गिर गई है।

कारण बताओ नोटिस जारी
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए डायरेक्टर की क्लास लगाई है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 34 साल का अनुभव रखने वाले और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री होल्डर होने के बावजूद, बंजल का यह बर्ताव उस समय सामने आया है जब सरकार BSNL को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लाखों का वेतन पाने वाले अधिकारी की इस 'शाही' लिस्ट ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में जड़े जमाए बैठे वीआईपी कल्चर और भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कौन है विवेक बंजल
प्रोफाइल और करियर का सफर
विवेक बंजल BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) में डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं। वे 1987 बैच के प्रतिष्ठित इंडियन टेलीकॉम सर्विस (ITS) अधिकारी हैं। उनके पास टेलीकॉम सेक्टर में काम करने का लगभग 34 साल का लंबा अनुभव है।
उनकी शैक्षणिक योग्यता भी काफी प्रभावशाली है:-
-
उनके पास इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री है।
-
उन्होंने कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।
BSNL में अहम जिम्मेदारियां
साल 2016 में उन्हें प्रमोशन देकर बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। वर्तमान में वे BSNL के कई महत्वपूर्ण वर्टिकल संभाल रहे हैं:
-
भारत फाइबर (Bharat Fiber): BSNL की हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड सेवा की कमान उन्हीं के हाथ में है।
-
IT फ्रेमवर्क: कंपनी के पूरे सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे (IT Framework) की देखरेख की जिम्मेदारी भी बंजल ही निभा रहे हैं।
