Himanta Biswa Sarma Networth: CM बनने के बाद वायरल हुई हिमंत बिस्वा सरमा की Networth, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक?

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 04:15 PM (IST)

Himanta Biswa Sarma Networth: असम में आज हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम पद की शपथ ग्रहण की है। सीएम बनते ही बिस्वा अपने Networth को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आए हैं। आइए जानते हैं कि सरमा कितनी संपत्ति के मालिक हैं -      

इतनी संपत्ति के हैं मालिक

ताजा चुनावी हलफनामे के अनुसार, हिमंत बिस्वा सरमा के पास लगभग ₹2.36 करोड़ की व्यक्तिगत चल संपत्ति है। यहीं पर हैरान करने वाली बात यह है कि सीएम के नाम पर कोई कृषि या गैर-कृषि भूमि नहीं है। इतना ही नहीं, असम के सीएम के पास अपनी कोई निजी कार भी नहीं है।

परिवार की कुल नेटवर्थ ₹35 करोड़ के पार

 बिस्वा के परिवार की कुल नेटवर्थ ₹35 करोड़ के पार है। ये नेटवर्थ सीएम और उनकी पत्नी दोनों की मिलाकर आंकी गई है। इसमें रिंकी भुइयां सरमा की हिस्सेदारी बड़ी है, जो एक प्रसिद्ध मीडिया हाउस (प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट) की प्रमुख हैं।

संपत्ति का मुख्य विवरण:

सीएम सरमा के पास ₹2.28 लाख कैश और ₹68.01 लाख बैंक में जमा हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास ₹3.16 लाख नकद और ₹74.85 लाख बैंक बैलेंस है। उन्होंने शेयर मार्केट या  म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं किया है। हालांकि उनकी पत्नी का विभिन्न वित्तीय साधनों (Shares & Mutual Funds) में करीब ₹5.10 करोड़ का निवेश है। गोल्ड और जूलरी की बात करें तो बिस्वा के पास ₹25.10 लाख का 180 ग्राम सोना है। उनकी पत्नी के पास करीब ₹2.03 करोड़ के सोने के गहने (1,459 ग्राम) हैं।

देनदारियों और कर्ज

हलफनामे के मुताबिक, सरमा परिवार पर करीब ₹16.86 करोड़ का कर्ज भी है। इसके अलावा अचल संपत्ति में सीएम के नाम कोई जमीन नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास तीन गैर-कृषि संपत्तियां हैं, जिनमें से एक उन्हें विरासत में मिली है और दो उन्होंने खुद खरीदी हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News