हनीमून मनाकर लौटते ही खुली दूल्हे की पोल, दुल्हन पहुंची थाने (Watch pics)

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2016 - 07:06 PM (IST)

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले ही उनकी शादी हुई थी और वे मॉरीशस की हसीन वादियों से हनीमून मना कर लौटे थे। नवविवाहिता लड़की अपनी नई जिंदगी के सपने संजो रही थी, लेकिन अचानक हनीमून से आने के बाद उसके 24 साल के पति निर्मित जैन ने उसे जोरदार झटका दिया और वह अपनी 42 वर्षीय प्रेमिका के साथ भाग गया।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में शादी के बाद जबलपुर के गोरखपुर दत्त अपार्टमेंट में रहने वाले निर्मित जैन 29 मई को अपनी पत्नी के साथ मॉरीशस से हनीमून मनाकर वापस जबलपुर लौटा था। इसके दो दिन बाद 31 मई को निर्मित अपनी 42 साल की प्रेमिका शिवदासानी के साथ घर से भाग गया। जब यह बात नवविवाहिता को पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि निर्मित जैन और शिवदासानी के बीच दो साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की लव-स्टोरी पूरे कटंगा क्षेत्र में मशहूर थी। पुलिस अब केस दर्ज दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 
 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News