गुरुग्राम में इमारत गिरने से 1 मजदूर की मौत, 3 के फंसे होने की आशंका
punjabkesari.in Monday, Oct 03, 2022 - 10:57 AM (IST)
नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-1 में एक इमारत ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच मलबे में दबने से युवक की मौत हो गई है जबकि तीन और लोगों के दबने की आशंका है।
गुरुग्राम, हरियाणा: उद्योग विहार फेज-1 में इमारत ढही।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2022
पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई 2-3 लोगों के दबे होने की आशंका है। एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था: ललित कुमार, अग्निशमन अधिकारी pic.twitter.com/tPqpWtIiV9
बताया जा रहा है कि पुरानी इमारत को तोड़ने का काम चल रहा था, तभी इमारत गिर गई. एक मजदूर को पहले ही बचा लिया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार सुबह करीब 7.20 बजे हुई, जब मजदूर इमारत की पहली मंजिल को गिरा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, घटन में चार मजदूर फंस गए, जिनमें से दो को बचा लिया गया है। डीसीपी वेस्ट, दीपक सहारन ने कहा कि यहां सारी टीमें मौके पर तैनात हैं। बचाव अभियान के लिए 150 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।