आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार अहम हैं-  मन की बात कार्यक्रम में बोले PM मोदी

punjabkesari.in Sunday, Apr 26, 2026 - 12:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कर रहे हैं। इस दौरान वह कई विषयों पर अपने श्रोताओं संग जानकारी साझा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा कर रहे हैं। यह इस कार्यक्रम का 133वां एपिसोड है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं। दक्षिण अमेरिकी के चिली में एक संस्था भगवान बुद्ध के विचार को आगे बढ़ा रही है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है। हर साल लाखों फ्लैमिंगो यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे फ्लैमिंगो सिटी कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं। कच्छ के लोग इन्हें 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं। अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं।

PunjabKesari
मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में अब 23 जनवरी यानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती से लेकर 30 जनवरी यानी गांधी जी की पुण्यतिथी तक गणतंत्र का महोत्सव मनाया जाता है, इसी का अहम हिस्सा होता है 'बीटिंग रिट्रीट'। आपने देखा होगा कि यह समारोह अलग-अलग बैंड्स की विविध संगीत परंपरा को दर्शाता है, बीते कुछ सालों से इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है। इस साल का बीटिंग रिट्रीट समारोह बहुत यादगार था।"


PunjabKesari

भारत ने विज्ञान को हमेशा देश की प्रगति से जोड़कर देखा है। इसी सोच के साथ हमारे वैज्ञानिक सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके प्रयासों से यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दे रहा है। इससे हमारे इंडस्ट्रियल ग्रोथ, एनर्जी क्षेत्र, स्वास्थ्य क्षेत्र को बहुत लाभ हुआ है। खेती-किसानी से लेकर आधुनिक इनोवेटर्स को भी भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम ने बहुत मदद की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मैं एक ऐसी शक्ति की बात करना चाहता हूं जो अदृश्य है, लेकिन जिसके बिना हमारा देश एक पल भी न चले। यही ताकत भारत को आगे बढ़ा रही है। यह हमारी पवन शक्ति है... आज यही पवन शक्ति भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है। भारत ने हाल ही में पवन ऊर्जा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


PunjabKesari
मई महीने की शुरुआत एक पावन अवसर के साथ होने जा रही है। कुछ ही महीनों में हम बुद्ध पूर्णिमा मनाएंगे। मैं आप सभी देशवासियों को अपनी अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है। उन्होंने बताया है कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण में कहा, "पूर्वोत्तर हम सबके लिए अष्टलक्ष्मी है, यहां भरपूर प्रतिभा है और पूर्वोत्तर की प्राकृतिक सुंदरता भी सबका ध्यान खींचती है। मन की बात में भी हम अक्सर पूर्वोत्तर के लोगों की उपलब्धियों की चर्चा करते आए हैं, ऐसी ही एक और उपलब्धि की मैं चर्चा करूंगा और वह है बांस क्षेत्र में पूर्वोत्तर की सफलता। जिस चीज़ को कभी बोझ के रूप में देखा जाता था, वह आज रोजगार, कारोबार और नवाचार को नई गति दे रही है। हमारी माताएं-बहनें इसकी सबसे बड़ी लाभार्थी हैं।

आज का पीएम मोदी का कार्यक्रम 32 भाषाओं और 29 बोलियों में प्रसारित किया गया।  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा सहित देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आज सुना। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News