अटारी- वाघा बार्डर से भारत लौटा बीएसएफ जवान, 20 दिन बाद हुई वतन वापसी
punjabkesari.in Wednesday, May 14, 2025 - 11:43 AM (IST)

नेशनल डेस्क: BSF के जवान पीके शॉ को पाकिस्तान ने रिहा कर दिया। शॉ को अटारी- वाघा बार्डर से भारत भेजा गया। यह घटना तब सामने आई जब जवान गलती से पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे। पाकिस्तान द्वारा उनकी रिहाई के बाद भारतीय अधिकारियों ने उन्हें स्वागत किया। पीके शॉ की सुरक्षित वापसी से भारतीय सुरक्षा बलों में राहत की लहर दौड़ गई है।
20 दिन बाद भारत आए वापिस-
भारत के बीएसएफ जवान, कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार करीब 20 दिनों से पाकिस्तान की हिरासत में थे। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें अटारी वाघा सीमा के माध्यम से भारत वापस भेजा। बुधवार सुबह 10:30 बजे उनकी वतन वापसी हुई। जहां भारतीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है।
कैसे पहुंचे पाकिस्तान?
पूर्णम कुमार 23 अप्रैल को गलती से इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। वे पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में तैनात थे और इस घटना के बाद पाकिस्तान रेंजर्स ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के अगले दिन हुई थी, जिस दौरान दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया था। भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिससे दोनों देशों के बीच स्थिति और भी बिगड़ गई थी। इस बीच, साहू के परिवार के लिए चिंता का माहौल था।