हैवानियत की सारी हदें पार: महिला को निर्वस्त्र कर चप्पलों की माला पहनाई, वीडियो वायरल
punjabkesari.in Sunday, May 17, 2026 - 12:56 PM (IST)
नेशनल डेस्क: महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भले ही देश में सख्त कानून बना दिए गए हैं, लेकिन उन पर अत्याचार की घटनाएं हर दिन सामने आती रहती हैं। ऐसा ही ताज मामला महाराष्ट्र के उल्हासनगर नगर से सामने आया है जिसने पूरी मानवता को शर्मसार कर दिया है।
दरअसल, महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मंदिर में प्रवेश को लेकर विवाद। मामला इतना बिगड़ गया कि एक पक्ष ने महिला को पकड़ कर पहले पीटा जब आरोपियों को मन इससे भी नहीं भरा तो महिला के बाल काट दिए गए और उसे अर्धनग्न करके चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना की जानकारी देते हुए उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले ने कहा कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। अब तक दो आरोपी पकड़ में आए हैं। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां दो परिवारों के बीच मंदिर में प्रवेश करने को लेकर विवाद था। वे दोनों एक ही समुदाय के थे। इसी वजह से विवाद बढ़ा और कुछ लोग हैवानियत पर उतारू हो गए। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच जारी है।
