जेठ ने बीच सड़क पीट-पीटकर ले ली महिला की जान, सामने आया Video

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 02:07 PM (IST)

नेशनल डेस्क: राजधानी से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक महिला की बीच सड़क में पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दरअसल 3 भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा हो गया। जिस दौरान बीच बचाव करने आई महिला पर उसके जेठ और तीन लड़कों ने रॉड व बेसबॉल के बल्ले से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। 


ईस्ट डिस्ट्रिकट के जगतपुरी इलाके में रहने वाली फरीदा के पति ​हैदर अली का अपने भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन हैदर की मूसा और शमशाद से कहासुनी हो गई। इस दौरान फरीदा अपने प​ति को बचाने गई तो मूसा और उसके चार बेटों ने उस पर हमला कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी महिला को बेरहमी से पीट रहे हैं। हैरानी की बात है कि बीच सड़क मौत का नंगा नाच चलता रहा लेकिन किसी ने भी महिला की मदद करना जरूरी नहीं समझा। 

घटना के बाद परिजन फरीदा को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां खून अधिक बहने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हैदर के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मूसा को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके चार बेटों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों का अपने भाई हैदर अली से दिल्ली के अलावा गांव की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News