बेडरूम में रोमांस कर रहे थे जीजा-साली, तभी आ धमका पति, दोनों को उस हाल में देखते ही...
punjabkesari.in Thursday, Jul 17, 2025 - 06:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान कर मामला सामने आया है, जहां एक जीजा और साली ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। दोनों बेडरूम में रोमांस कर रहे थे। इस दौरान महिला का पति का धमका उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ये देखते ही महिला के होश उड़ गए। जिसके बाद महिला ने मांफी मांगने का ड्रामा करते हुए जीजा के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी।
बेडरूम में एक साथ पकड़े गए थे दोनों
दरअसल, सोमवार देर शाम मज़दूरी करने के बाद शख्स घर लौटा तो उसने पत्नी और अपने ही जीजा को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह देखते ही उसे गुस्सा आ गया और उसने विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं, पति को देख पत्नी के होश उड़ गए। उसने तुरंत पति के पैरों पर पड़कर माफ़ी मांगने का नाटक किया। नाटक करते ही पत्नी ने पति के पैरों को ज़ोर से खींचकर उसे ज़मीन पर गिरा दिया।
जीजा ने गला दबाकर की हत्या
पति के गिरते ही, जीजा भी दौड़ता हुआ आया और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद, दोनों ने मिलकर शव को घर से बाहर फेंक दिया। हालांकि, मृतक के बड़े बेटे अताउल ने जैसे ही अपने पापा की लाश देखी, तो उसने हल्ला मचा दिया।
मां ने बेटे को दी जान से मारने की धमकी
बेटे ने बताया कि मां और मौसा ने मिलकर उसे धमकी दी थी कि अगर पुलिस को इस बारे में बताया, तो उसे भी मार देंगे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पत्नी गिरफ्तार, जीजा फरार
मंगलवार सुबह जानकारी मिलते ही एसआई मुकेश कुमार और रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा तैयार कर उसे कब्जे में लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला (साली) को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन जीजा अभी भी फरार है।