कौन था ब्रिटेन का वो प्रधानमंत्री, जिसने की थी भारत की आजादी की घोषणा?

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 04:51 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत समेत पूरी दुनिया के लिए 20 फरवरी की तारीख ऐतिहासिक महत्व रखती है। इस दिन ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लीमेंट एटली ने घोषणा की थी कि भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिलेगी। हालांकि, उन्होंने उस समय आजादी की सटीक तारीख 15 अगस्त 1947 का जिक्र नहीं किया था।

क्या थी भारत की आजादी की तारीक?

इतिहास के पन्नों के मुताबिक, 20 फरवरी 1947 को एटली ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने की योजना का एलान किया था। उन्होंने शुरुआत में तय किया था कि भारत 30 जून 1948 तक आजाद होगा। लेकिन देश में बढ़ते राजनीतिक दबाव और बदलते हालातों के कारण ब्रिटेन ने निर्णय को आगे बढ़ाते हुए भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र कर दिया।

क्लीमेंट एटली का कार्यकाल

क्लीमेंट एटली ने 1935 से 1955 तक ब्रिटेन की लेबर पार्टी का नेतृत्व किया और 1945 से 1951 तक प्रधानमंत्री रहे। उन्हें दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में सामाजिक सुधारों और सार्वजनिक सेवाओं के विस्तार के लिए याद किया जाता है। एटली के कार्यकाल में भारत के अलावा बर्मा, श्रीलंका और जॉर्डन को भी स्वतंत्रता मिली। इसके अलावा, उनकी सरकार के दौरान फिलिस्तीन से ब्रिटिश सेना की वापसी के बाद इजरायल की स्थापना हुई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sahil Kumar

Related News