जलियांवाला नरसंहार के लिए भारत से माफी मांगेगी ब्रिटिश सरकार !

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 05:05 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में 12 दिसम्बर यानि गुरूवार को आम चुनावों के लिए मतदान होने वाला है। इससे पहले लोगों के वोट हासिल करने के लिए वायदों का सिलसिला जारी है। 650 सीटों के लिए ब्रिटिश संसदीय चुनाव में भारत में घटी 100 साल पुरानी त्रासदी की आवाज़ गूँज रही है। लेबर पार्टी ने तो अपने चुनावी घोषणापत्र में यहां तक वादा कर दिया है कि यदि वो सत्ता में आती है तो जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए भारत से औपचारिक रूप से माफी मांगेगी।

 

भारत में 100 साल पहले ब्रितानी हुकूमत ने जालियांवाला बाग में अंधाधुंध गोलियां चलाकर लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जान बचाने के लिए यहां मौजूद लोग कुएं में भी कूद गए थे। इस बाग की दीवारें उस समय के नरसंहार की आज भी गवाही दे रही हैं। विश्लेषकों का कहना है कि लेबर पार्टी की ओर से ये वादा केवल दक्षिण एशियाई मूल के लोगों के वोट हासिल करने के लिए किया गया है।

 

बताया जाता है कि ब्रिटेन का सबसे बड़ा शहर मैनेचेस्टर हो या ब्रैडफर्ड, ये दोनों शहर लेबर पार्टी के गढ़ है यहां कंजर्वेटिव पार्टी का वजूद कम ही दिखता है। कश्मीर पर लेबर पार्टी के स्टैंड को भारत-विरोधी माना जा रहा है जिसके कारण भारतीय मूल के अधिकतर लोग लेबर पार्टी से नाराज हैं। इसके बाद भी इन लोगों का मन केवल कश्मीर मुद्दे पर वोट देने का नहीं है। इसके अलावा वो बेरोजगारी, गरीबी, ब्रैक्जिट और टैक्स आदि मुद्दों को लेकर भी वोट करने की रणनीति बना रहे हैं। चुनाव का रिजल्ट शुक्रवार को आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News