छत तोड़ घर में कूदा हाथी का बच्चा, जानिए कैसे

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 03:39 PM (IST)

ऊटी: ऊटी में एक व्यक्ति के घर की छत के ऊपर से एक हाथी और उसका एक साल का बच्चा गुजरे। तभी बच्चे का पैर छत में धंस गया और अपनी मां की आंखों के सामने वह छत से अंदर घर में गिर गया। घर के अंदर जुमिला और उसका बच्चा गहरी नींद में सो रहे थे कि तभी एक धमाके की आवाज से उनकी नींद खुली। जुमिला ने देखा कि उनके घर के अंदर हाथी का एक छोटा बच्चा सहमा हुआ सा खड़ा है। उसे लगा कि उसने कोई बुरा सपना देखा है, वह फिर से सो गई। हाथी के बच्चे की आवाज से वह हड़बड़ा गए। फॉरेस्ट ऑफिसर ने बताया कि हाथी का बच्चा खुद को इस अनजान वातावरण में देखकर घबरा गया। छत से सीधे जमीन पर गिरने से उसे थोड़ी-बहुत चोट भी लगी थी।

घर का दरवाजा बंद होने के कारण हाथी का बच्चा बाहर नहीं निकल पा रहा था। जिस तरह जुमिला अपने बच्चे को बचाने के लिए हर कोशिश कर रही थी और डरी हुई थी उसी तरह हाथी की मां भी अपने बच्चे के लिए परेशान हो रही थी। वह अपने बच्चे को इस अनजान जगह से बाहर निकालने का रास्ता तलाश रही थी। हाथी की मां ने घर का पीछे का दरवाजा तोड़ दिया और अपने बच्चे को बाहर निकाल लिया। हाथी और उसके बच्चे को जंगल में वापस छोड़ दिया है।  इस हादसे से बुरी तरह से डरी हुई महिला सरकारी अस्पताल में भर्ती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News